BootB

Brief विवरण

पीछे जाएं

bulgari

क्षेत्र: लाक्शरी

देश: Italy

www.bulgari.com

सभी परियोजनाओ

अनुदेश प्राप्त करें

BootB Passport

ब्रांड आइकॉन

प्रकाशित 02.10.09 07:50 GMT
576 कुल
वर्ग: डिजाइन : प्रतीक चिन्ह (लोगो), Graphic Design
डेड-लाइन: 25.10.2009 23:59 GMT

Budget: $10 000
स्थिति: बंद हो गया

Solution की भाषा: अँग्रेज़ी, इतालवी, जर्मन, फ़्रान्सीसी
विजेता: fkondrakov

अपने Blackboard में जोड़ें

पहला चरण

ब्रांड का Builder
[ BootB Creators के लिए BootB Brief कौन लिख रहा है ? ]

BVLGARI.

बुल्‍गारी, इतालवी शैली के आभूषणों के लिए 1884 से प्रसिद्ध है. इसके अनूठे आधुनिक सौंदर्य की प्रेरणा प्राचीन मिस्र और रोमन संसार से ली गयी है. रोम में’वाया डेई कोंडोटी पर सोतिरियो बुल्‍गारी शॉप वह स्थल है जहां विश्वभर से प्रतिष्ठित हस्तियां आती हैं. प्रसिद्ध लोग, कलाकार, लेखक, और डोल्‍सी विटा के फिल्‍मी सितारों के साथ हॉलीवुड’की रुपहली दुनिया के लिये बुल्‍गारी पसंदीदा स्‍थान है. अनूठी कारीगरी और बहुमूल्‍य सामग्री के सदाबहार सुंदर संयोजन वाली कलाकृतियां अपनी परंपरा प्रदर्शित करती हैं.

ब्रांड और कंपनी के बारे में किसी जानकारी के लिए, कृपया http://www.bulgari.comपर पधारें.

यह क्या है?
इस step में आपको ब्रांड के Builder के बारे में जानकारी मिलेगी, जो आपको इस चुनौती के लिए Solution प्रदान करने के लिए कह रहा है। वह अपना परिचय देता है (अवश्य ही, एक ब्रांड की तरह :)। आप जितनी अच्छी तरह ब्रांड को समझेंगे उतनी अच्छी तरह ऐसी चीज की रचना करेंगे जिसकी आवश्यकता है।

जरूरी: यह संभव है कि ब्रांड का Builder अपने आपका खुलासा नहीं करना चाहे। साधारणतः यह गोपनीयता की वजह से है। ऐसे Briefs को बेनाम की तरह प्रकाशित किया जाएगा। इन Briefs में, ब्रांड का Builder उतना ही बताएगा जितना वह बताना चाहता है।

यह रहे दो उदाहरण
यदि पहचान का खुलासा करने में कोई परेशानी नहीं है (दृश्य):
“एनएमएन – और निकोटिन नहीं - एक ऐसा ब्रांड है जो धूम्रपान के कारण त्वचा को होनेवाली क्षतियों को दूर करने का दावा करता है। एनएमएन फार्मसियों और दवाओं की दुकानों से वितरित होता है और उसका कीमत-पोसिशनिंग मध्यम से लेकर उच्च आय वर्ग पर किया गया है; उसका प्रोत्साहन मुख्य रूप से पेशेवरों की सिफारिश से होता है और उसे बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

यदि ब्रांड अपनी पहचान न बताना चाहे (छिपा हुआ):
“एक ऐसा ब्रांड जो धूम्रपान के कारण त्वचा को पहुंचने वाली क्षतियों का प्रतिकार करता है। मध्यम-उच्च कीमत-पोजिशनिंग के साथ इसके उत्पाद फार्मसियों और औषधियों की दुकानों में वितरित किए जाते हैं। इन उत्पादों को पेशेवरीय सिफारिशों से प्रचारित किया जाता है और इन्हें बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

संक्षेप में: आपका ग्राहक कौन है (दृश्य या ”छिपे” रूप में :)

दूसरा चरण

परियोजना का ध्येय/विवरण
[ ब्रांड का Builder क्या प्राप्त करना चाह रहा है ? ]

बुल्‍गारी के मूल्‍यों को प्रदर्शित करने वाले श्रेष्ठ डिज़ाइन के विकास के लिए बुल्‍गारी की एक सम्पूर्ण ब्रांड छवि परियोजना है.

एसेसरीज उत्पादन इसका प्राथमिक लक्ष्य है। (जैसे : बुल्‍गारी बैग्स के लिए कोटेड कैनवस).

अतिरिक्‍त आवश्‍यकताएं : डिज़ाइन ऐसा होना चाहिए कि भविष्‍य में अन्‍य सामग्रियों और एसेसरीज में फिर प्रयोग किया जा सके.

अपेक्षित आपूर्तियां :

हमारी अपेक्षाएं निम्न हैं

1. ब्रांड का प्रतिनिधित्‍व करने वाले “संकेत” का एक एकल डिज़ाइन, जो कि सुंदर और प्रभावशाली होना चाहिए;
इसे विकसित करने के लिये सूचकों या प्रतीकों (जैसे हर्मीज का रथ, रौलेक्स मुकुट़, पेटेक फिलिप कैलाट्रावा क्रॉस, वैचेरन कांस्टेन्टाइन क्रॉस, व्यूठन फ्लावर्स, प्राडा शील्‍ड, वॉन क्लीफ अल्‍हांब्रा फ्लावर्स) या लोगो के अक्षर (जैसे Chanel का डबल C, Cartier का डबल C, Fendi का डबल F, Gucci का डबल G, Hermes का H, Harry Winston का HW).

2. चमड़े और कपड़े के लिए एक “ब्रांडेड टेक्‍सचर” की डिज़ाइन, जो कि विवेकशील और सुंदर हो.
इसे Goyard सूचक अनुसार विकसित किया जाना है. इसलिए संभव है कि बिंदु 1 का प्रस्‍ताव उचित न हो. इसके लिए कृपया एक विशिष्‍ट प्रस्‍ताव पर विचार करें.

यह क्या है?
यह वह कार्य है जो ब्रांड का Builder Creators से करने को कहता है। यदि आप इसे समझ नहीं पाते, तो आपकी किसमत खोटी समझिए!

उदाहरण
“हमने Creators को एक प्रिंट विज्ञापन अभियान बनाने के लिए कहा है जो ब्रांड की दृश्यता बढ़ाए। इस वसंत में उसका राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रयोग किया जाएगा।”

संक्षेप में: यह ग्राहक का ध्येय है इसलिए यह आपका भी ध्येय है!

तीसरा चरण

लक्षित दर्शक
[ आपको किसे प्रभावित करना चाहिए ? ]

सभी लग्‍ज़री ब्रांड्स का लक्ष्‍य एक ही ग्राहक वर्ग है.

यह क्या है?
वे लोग जिनका मनोरंजन ब्रांड का Builder कराना चाहता है, या जिन्हें वह आपकी रचना के द्वारा कुछ महसूस कराना चाहता है, या जिनसे वह कुछ करवाना चाहता है। साधारणतः आप उनकी आयु, लिंग, सामाजिक स्तर और आचरण के बारे में पढ़ेंगे। रचना करते समय आपको हमेशा यह जानकारी याद रखनी चाहिए, क्योंकि लक्षित दर्शक ही आपके द्वारा रची गई रचना के अंतिम उपयोगकर्ता हैं।

उदाहरण
“धूम्रपान करती लड़कियां और औरतें जो धूम्रपान छोड़ना तो चाहती हैं, पर छोड़ नहीं पातीं। सामान्यतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत वयस्क। धूम्रपान करते उन्हें संकोच होता है क्योंकि वे जानते हैं कि वह हानिकारक है। वे इसके बारे में किताबें पढ़ते हैं । यह उनके लिए सचमुच की समस्या है: मानो ”मन कुछ कहता है, शरीर अपनी मर्जी का करता है।” वे मेरे ब्रांड से जुड़ नहीं पाते, वे ”मदद करनेवाले” किसी विश्वसनीय व्यक्ति का इंतजार करते रह जाते हैं।“

संक्षेप में: उनके भीतर प्रवेश कीजिए!

चौथा चरण

प्रस्ताव
[ ब्रांड, लक्षित दर्शकों को / से क्या बताना / समझाना / करवाना चाहता है ? ]

किसी संकेत या तुरंत पहचान में आ जाने वाली बनावट द्वारा बुल्‍गारी ब्रांड हमारे लक्षित ग्राहकों में तत्‍काल पहचान लिया जाना चाहिए.

यह क्या है?
वह चीज जो ब्रांड का Builder चाहता है कि आपकी रचना की वजह से लक्षित दर्शक सोचें/मेहसूस करें/ या करें ।

यह रहे कुछ ठोस उदाहरण:
 कुछ चीजें जो लोग सोचें या महसूस करें:
 - वहां एक नया ब्रांड है (या उत्पाद या विचार या ...)
 - यह ब्रांड उसके प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर है या पहले से बेहतर है
 - यह ब्रांड अधिक पैसे देकर खरीदने लायक है
 कुछ कार्य जो लोग कर सकते हैं:
 - ब्रांड के उत्पाद खरीदना शुरू कर सकते हैं
 - ब्रांड को और अधिक बार खरीद सकते हैं
 - अपने विक्रय केंद्रों में इस ब्रांड के अधिक उत्पाद रख सकते हैं

ऊपर लिखे गए उदाहरण बहुत ही ठोस हैं, जबकि Brief का प्रस्ताव प्रायः ही भावुक होता है। यह और भी अच्छा है, क्योंकि यह और भी प्रेरक होगा !

उदाहरण
“हम धूम्रपान करनेवाले व्यक्तियों को धूम्रपान छोड़ते वक्त एनएमएन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य पर होनेवाली हानि कम हो सके (विशेषकर तब जब उन्होंने पहले कोशिश की है और असफल हुए हैं)”

संक्षेप में: उनके दिमाग के अंदर घुसना!

पांचवा चरण

सहायता
[ लक्ष्य समूह को आपके प्रस्ताव पर विश्वास क्यों करना चाहिए ? ]

क्‍योंकि संकेत/ग्राफिक्‍स बुल्‍गारी ब्रांड की ब्रांड स्थिति और उसके मूल्‍यों की तत्‍काल याद दिलाएंगे.

यह क्या है?
लक्ष्य-प्राप्ति की कुंजी यही है। यह वह चीज है जो प्रस्ताव को समर्थित करती है और उसे विश्वसनीय बनाती है । साधारणतः यह एक तर्कसंगत कथन है ।

उदाहरण
“आपके द्वारा पिया गया प्रत्येक सिगरेट आपका हुलिया बिगाड़ रहा है। हाल के अध्ययन में कई आइडेंटिकल ट्विन्स (आनुवंशिक रूप से शत-प्रतिशत समान जुड़वे बच्चे) का निरीक्षण किया गया जिनमें से एक जिंदगी भर धूम्रपान करता रहा था और दूसरे ने कभी सिगरेट छुई तक नहीं थी। धूम्रपान करनेवाले की त्वचा दूसरे की त्वचा से एक-चौथाई पतली पाई गई, और कुछ मामलों में तो यह अंतर 40 प्रतिशत था। एनएमएन में त्वचा को पतला करने के निकोटीन के प्रभाव को त्वचा-सूक्ष्मीकरण-रोधी ऐंटीओक्सिडेंट काट देते हैं।”

संक्षेप में: आप दलीलें ढूंढ़ रहे हैं? आपको वे यहां मिलेंगी !

छठां चरण

चरित्र
[ ब्रांड की कौन-सी विशेषताएं उसके व्यक्तित्व को निर्धारित करती हैं ? ]

बुल्‍गारी, इतालवी आभूषणों के भव्य निर्माता, शाश्‍वत मोहकता का रोमांच महसूस कराने वाला ब्रांड है.

भव्य से हमारा तात्‍पर्य है दिखने में शानदार या प्रभावशाली, सर्वोत्तम, अति सुंदर. इतालवी में “Che eccelle per bellezza, sfarzo, pregio”, Dante Alighieri.
रोमांच से हमारा तात्‍पर्य है प्रेरक या रोमांचक. किसी व्‍यक्ति को आनंदभरी उम्मीद से प्रेरित करना.
शाश्‍वत से हमारा तात्‍पर्य है हमेशा रहने वाला, कभी पुराना न पड़ने वाला, या समय के साथ प्रभावित न होने वाला. फैशन के परे. आभूषण अपनी परिभाषा में शाश्‍वत हैं.
ग्लैमर आंखों को प्रभावित करने वाला ऐसा आकर्षण है, जो चीजों या व्‍यक्तियों को अधिक इच्छित बनाता है.

यह क्या है?
सवाल यह है कि आपका ब्रांड कौन है । जी हां... कौन!
ब्रांड को किसी मनुष्य के रूप में ही देखिए, उसका अपना एक व्यक्तित्व होता है। “ग्राहक” के व्यक्तित्व को सही तरह से पहचानना उम्दा काम करने के लिए निहायत जरूरी है। इसलिए दिए गए विशेषणों को बड़े गौर से पढ़ें...

उदाहरण
“वैज्ञानिक, विश्वसनीय, परिणाम-केंद्रित, आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ‘एक पक्ष'“

संक्षेप में: कल्पना कीजिए कि वह एक जीता-जागता इनसान है !

सातवां चरण

मीडिया प्लान / प्लेसमेंट
[ आपकी रचना कहां दिखाई देगी ? ]

संकेत/ग्राफिक्‍स को सिलसिलेवार पेश किया जाएगा और हमारी सभी संचार परियोजनाओं (इंटरनेट, कैटलॉग, विज्ञापन, इत्‍यादि) में और उत्‍पादों (एसेसरीज़ बनाने के लिए ब्रांडेड कोटेड कैनवस) पर उसका प्रयोग किया जाएगा.

यह क्या है?
उन जगहों (माध्यम या चीजों) की सूची जहां पूरा लक्ष्य समूह आपकी रचना का परिणाम देख पाएंगे। इस step में कभी कभी ब्रांड आपके सामने यह स्वीकार करेगा कि वह उत्पादन में कितने पैसे निवेश करने के बारे में सोच रहा है। यह जानकारी आपको परिज्ञान देगी कि आपको एक बड़ी परियोजना की रचना करनी चाहिए या उसे छोटा बनाना चाहिए ... आवश्यकताओं का ठोस Brief जिसके बारे में सोचने के लिए Builder Creator से कहता है। :)

उदाहरण
“यह अभियान वर्ष 2009 के वसंत काल में, न्यूजीलैंड की महिलाओं की जीवनशैली और स्वास्थ्य-आधारित पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। हम 500,000 अमरीकी डालर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, जिसका मतलब है, लगभग 100 सिंगल पन्ने खरीदना।”

संक्षेप में: माध्यम को ध्यान में रखिए!

आठवां चरण

अतिरिक्त निष्पादन तत्व
[ और भी कोई जानकारी जो ब्रांड आपको देना चाहता है ]

टेक्‍सचर के लिए प्रस्‍तावित डिज़ाइन तुरंत पहचानने योग्य लेकिन सुंदर/विवेकशील और यूनिसेक्‍स होना चाहिए.

यदि ब्रांड की कुछ पसंदें या तकनीका आवश्यकताएं हैं जिनका अनुपालन आपके Solutions में होनी ही है, तो आपको इन तत्वों की जानकारी यहां मिलेगी।
ये रहे कुछ मद जो आपको इस अनुभाग में मिलेंगे:
  ∞ दिशा-निर्देश या वे बातें जिनका समावेशन आवश्यक है (करने या न करने की चीजें)
  ∞ व्यावसायिक उद्देश्य
  ∞ बाजार और प्रतिस्पर्धियों का संक्षिप्त विवरण
  ∞ अच्छे और बुरे नमूने

Brief पर निर्भर करते हुए, आपको यहां शायद कुछ फाइलें मिलें जिनके साथ प्रतीक (लोगो) संलग्न हो, या कुछ फोटोचित्र, या कोई टेंप्लेट जिसमें आपको अपना Solution प्रस्तुत करना है, इत्यादि। इसलिए, रचना करने से पहले संलग्नकों को ध्यानपूर्वक देखें-परखें।

संक्षेप में: और कुछ जो आपको जानना चाहिए (जो पहले के 7 Steps में न लिखे गए हों)

संलग्नक

2.
200.77 Kb
3.
218.35 Kb