BootB

Brief विवरण

पीछे जाएं

BootB

क्षेत्र: वेब सर्विस

देश: United States

www.BootB.com

सभी परियोजनाओ

अनुदेश प्राप्त करें

BootB Passport

BOOTB | नए मुखपृष्‍ठ के लिए सृजनात्‍मक सुझाव

प्रकाशित 04.06.10 10:40 GMT
49 कुल
वर्ग: विशिष्ट रचना; डिजाइन : वेब, Graphic Design; विशिष्ट रचना : Illustration
डेड-लाइन: 27.07.2010 23:59 GMT
updated 12.07.10 01:05 GMT

Budget: $2 500
स्थिति: बंद हो गया

Solution की भाषा: सभी भाषाएं
विजेता: maniac

अपने Blackboard में जोड़ें

पहला चरण

ब्रांड का Builder
[ BootB Creators के लिए BootB Brief कौन लिख रहा है ? ]

BootB असीमित सृजनात्‍मकता का गणराज्‍य है। यह एक ऑनलाइन बाज़ार है जहां विचारों के विक्रेता और खरीदार मिल सकते हैं, एक वर्चुअल स्‍पॉट जहां कुछ सृजित करने की इच्‍छा रखने वाले लोग उन लोगों से संपर्क कर सके हैं जो वास्‍तव में ऐसा करने में सक्षम हैं।

हमारा मिशन है एक ''सृजनात्‍मक सर्च इंजन'' बनना और सही समय पर उस ब्रांड तक सर्वोत्तम विचारों को ले आना जो:
    यह ध्‍यान दिए बगैर सभी प्रस्‍तावों को देखता है कि उन्‍हें बनाने वाला व्‍यक्ति गोरा, काला, लाल या पीला है;
    और दिए गए संक्षिप्‍त विवरण से सबसे अच्‍छी तरह मेल खाने वाले प्रस्‍ताव का फैसला करता है;
    और सर्वोत्तम प्रस्‍ताव खरीदता है।

BootB सुनिश्चित करता है कि सृजनात्‍मकता 100% योग्‍यता-आधारित हो।

यह क्या है?
इस step में आपको ब्रांड के Builder के बारे में जानकारी मिलेगी, जो आपको इस चुनौती के लिए Solution प्रदान करने के लिए कह रहा है। वह अपना परिचय देता है (अवश्य ही, एक ब्रांड की तरह :)। आप जितनी अच्छी तरह ब्रांड को समझेंगे उतनी अच्छी तरह ऐसी चीज की रचना करेंगे जिसकी आवश्यकता है।

जरूरी: यह संभव है कि ब्रांड का Builder अपने आपका खुलासा नहीं करना चाहे। साधारणतः यह गोपनीयता की वजह से है। ऐसे Briefs को बेनाम की तरह प्रकाशित किया जाएगा। इन Briefs में, ब्रांड का Builder उतना ही बताएगा जितना वह बताना चाहता है।

यह रहे दो उदाहरण
यदि पहचान का खुलासा करने में कोई परेशानी नहीं है (दृश्य):
“एनएमएन – और निकोटिन नहीं - एक ऐसा ब्रांड है जो धूम्रपान के कारण त्वचा को होनेवाली क्षतियों को दूर करने का दावा करता है। एनएमएन फार्मसियों और दवाओं की दुकानों से वितरित होता है और उसका कीमत-पोसिशनिंग मध्यम से लेकर उच्च आय वर्ग पर किया गया है; उसका प्रोत्साहन मुख्य रूप से पेशेवरों की सिफारिश से होता है और उसे बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

यदि ब्रांड अपनी पहचान न बताना चाहे (छिपा हुआ):
“एक ऐसा ब्रांड जो धूम्रपान के कारण त्वचा को पहुंचने वाली क्षतियों का प्रतिकार करता है। मध्यम-उच्च कीमत-पोजिशनिंग के साथ इसके उत्पाद फार्मसियों और औषधियों की दुकानों में वितरित किए जाते हैं। इन उत्पादों को पेशेवरीय सिफारिशों से प्रचारित किया जाता है और इन्हें बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

संक्षेप में: आपका ग्राहक कौन है (दृश्य या ”छिपे” रूप में :)

दूसरा चरण

परियोजना का ध्येय/विवरण
[ ब्रांड का Builder क्या प्राप्त करना चाह रहा है ? ]

कल, हमारे मुखपृष्‍ठ के माध्‍यम से, हम दो बुनियादी आवश्‍यकताएं पूरी कर रहे थे:
   ब्रांड्स को यह बताना कि BootB एक बाज़ार है
   रचनाकारों से संपर्क करने के माध्‍यम से विश्‍वभर से सर्वोत्तम सृजनात्‍मक प्रतिभाओं (आपतक!) तक पहुंचना

आज, BootB में हमारी संख्‍या 20,000 से अधिक है, हमारे प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से आपने अद्भुत सृजनात्‍मक प्रदर्शन किया है, और हमारा विचार है कि अब समय आ गया है कि हम साथ मिलकर एक व्‍यवसाय निर्मित करने के लिए काम करें।
इसलिए अब समय आग गया है कि:
   ब्रांड्स को स्‍पष्‍ट ढंग से बताया जाए कि 2 सेवाओं (कल की तरह 1 नहीं) के द्वारा BootB उनकी सृजनात्‍मक आवश्‍यकताओं की 100% पूर्ति कर सकती है
   अपने मुखपृष्‍ठ को सरल बनाया जाए ताकि हमारे साथ काम करने में ब्रांड्स अधिक सहजता महसूस करें
   रचनाकारों के लिए कुछ जगह छोड़ी जाए, मुख्‍यत: आप जैसों के लिए नहीं जो पहले से पंजीकृत हैं बल्कि उनके लिए जो हमारे गणराज्‍य से जुड़ना चाहते हैं।

BootB के नए मुखपृष्‍ठ के लिए हम आपका सर्वोत्तम सृजनात्‍मक सुझाव चाहते हैं।

ऑनलाइन पिच की संख्‍या में वृद्धि करने के‍ लिए BootB ब्रांड्स से बात करना चाहता है। आखिरकार, ऑनलाइन पिच की संख्‍या जितनी अधिक होगी, उतने ही अधिक अवसर ($$$) हमारे और आपके पास होंगे:)

!!! Update as of July 12!!!

आपकी टिप्पणिायों की रोशनी‚ सवालों तथा जवाबों, से हमे एहसास हुआ‚ और इसके लिए हम माफी चाहते हैं‚ कि हम आपको अपने होमपेज‚ के अंत में प्रसंस्करण की अनुमती की सही जानकारी नहीं दे सके।

बिना किसी खास बदलाव किए, हम अपनी गलती का सुधार करेंगे!
इसके प्राकृतिक तथा कार्यात्मक विस्तार की 2 सेवाओ की सुस्पष्टी न कर पाने पर‚ (हमारे सीकरेट कारणों की वजह से), होम पेज पर नए सीमीत चितरण‚ करने का अनुरोध है‚ जो कि कसटमर्स को संभाविक बिकरी‚ हमारी वर्तमान सेवा। हम चाहते थे रचनात्मक चित्रण‚ कि इस संदेश का प्रचार तथा विग्यापन संभव हो ना कि डेमो / हमारे कार्यकरम का परबोधक।

अगर हमारी ताकत है:
 1. हमारे कसटमर्स को निरणय लेने की पोसीबिलीटी देना कि वे एक र्प्रोजेक्ट पर कितना इनवेस्ट करना चाहते हैं (मुक्त मूल्य सुची)
 2. कमपीटिशन में 197 सुझावों को एक औसत प्रदान करना है।
 3. हमारे पास 23.000 से ज्यादा रचनात्मक भीड है‚ सभी भिन्न भाषाओं‚ संस्कृती‚ धर्म

आपसे बरांड को लेने तथा उसकी पुष्टी करऩे का अऩुरोध है‚ एक संदेश द्वारा जो कि निम्नलिखित सवाल का जवाब देगी : एक बरांड किस लिए कराउडसोरसिंग का विशवास तथा उसे ट्राई करे?

इसका लक्षय फिर भी अवशेष अपरिवर्तित है: ओनलाईन कम्पीटिशन की संख्या बढाना है।

हमारा विशवास है कि आपसे बैहतर कोई और नहीं जान सकता!

ऐच्छिक।
यध्ययपी हमारा मुख्य ध्यान आपसे अऩुरोध करना है‚ चाहे वे संदॆश हमारे बरांड या फिर रचनात्मक बरांड का एक ही उपचार है।
अगर आपके पास कोइ सरल आइडिया हो आपकी तरह, सोचने वालों को अपनी ओर आकर्शीत करने की तो‚ हम उन्हें उसी तरह के संदेशों का प्रचार करना चा़हेगे‚ जाहिर है अंत में उन्हे और भी रचनात्मक तथा हमेशा सक्षम व्यक्तियों का साथ होगा। .
बाकी BootB आपको अनुमति देता है:
 1. पैशन के लिए काम करने की
 2. विश्व की सभी जानी मानी रचनात्मक योग्यतापूर्ण कमपीटिशनों मे आपको भाग लेने का मौका मिलेगा जिसमे आप अपने को बेहतर साबित कर सकें
 3. आपको आपके जोब का स्वायत्ता से डीसाइङ करने का खुला मौका मिलेगा।
!!!The end of update!!!

यह क्या है?
यह वह कार्य है जो ब्रांड का Builder Creators से करने को कहता है। यदि आप इसे समझ नहीं पाते, तो आपकी किसमत खोटी समझिए!

उदाहरण
“हमने Creators को एक प्रिंट विज्ञापन अभियान बनाने के लिए कहा है जो ब्रांड की दृश्यता बढ़ाए। इस वसंत में उसका राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रयोग किया जाएगा।”

संक्षेप में: यह ग्राहक का ध्येय है इसलिए यह आपका भी ध्येय है!

तीसरा चरण

लक्षित दर्शक
[ आपको किसे प्रभावित करना चाहिए ? ]

BootB ब्रांड्स से बात करता है: छोटी कंपनियों से लेकर, मध्‍यम और बड़ी कंपनियों तक।

यह क्या है?
वे लोग जिनका मनोरंजन ब्रांड का Builder कराना चाहता है, या जिन्हें वह आपकी रचना के द्वारा कुछ महसूस कराना चाहता है, या जिनसे वह कुछ करवाना चाहता है। साधारणतः आप उनकी आयु, लिंग, सामाजिक स्तर और आचरण के बारे में पढ़ेंगे। रचना करते समय आपको हमेशा यह जानकारी याद रखनी चाहिए, क्योंकि लक्षित दर्शक ही आपके द्वारा रची गई रचना के अंतिम उपयोगकर्ता हैं।

उदाहरण
“धूम्रपान करती लड़कियां और औरतें जो धूम्रपान छोड़ना तो चाहती हैं, पर छोड़ नहीं पातीं। सामान्यतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत वयस्क। धूम्रपान करते उन्हें संकोच होता है क्योंकि वे जानते हैं कि वह हानिकारक है। वे इसके बारे में किताबें पढ़ते हैं । यह उनके लिए सचमुच की समस्या है: मानो ”मन कुछ कहता है, शरीर अपनी मर्जी का करता है।” वे मेरे ब्रांड से जुड़ नहीं पाते, वे ”मदद करनेवाले” किसी विश्वसनीय व्यक्ति का इंतजार करते रह जाते हैं।“

संक्षेप में: उनके भीतर प्रवेश कीजिए!

चौथा चरण

प्रस्ताव
[ ब्रांड, लक्षित दर्शकों को / से क्या बताना / समझाना / करवाना चाहता है ? ]

ब्रांड्स को यह लगना चाहिए कि:

वे सर्वोत्तम वेबसाइट पर हैं जहां वे अपनी किसी भी सृजनात्‍मक ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं और वह भी केवल 2 रचनात्‍क सेवाओं का उपयोग करके (1 सेवा नहीं जैसा कल तक था)।

यह क्या है?
वह चीज जो ब्रांड का Builder चाहता है कि आपकी रचना की वजह से लक्षित दर्शक सोचें/मेहसूस करें/ या करें ।

यह रहे कुछ ठोस उदाहरण:
 कुछ चीजें जो लोग सोचें या महसूस करें:
 - वहां एक नया ब्रांड है (या उत्पाद या विचार या ...)
 - यह ब्रांड उसके प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर है या पहले से बेहतर है
 - यह ब्रांड अधिक पैसे देकर खरीदने लायक है
 कुछ कार्य जो लोग कर सकते हैं:
 - ब्रांड के उत्पाद खरीदना शुरू कर सकते हैं
 - ब्रांड को और अधिक बार खरीद सकते हैं
 - अपने विक्रय केंद्रों में इस ब्रांड के अधिक उत्पाद रख सकते हैं

ऊपर लिखे गए उदाहरण बहुत ही ठोस हैं, जबकि Brief का प्रस्ताव प्रायः ही भावुक होता है। यह और भी अच्छा है, क्योंकि यह और भी प्रेरक होगा !

उदाहरण
“हम धूम्रपान करनेवाले व्यक्तियों को धूम्रपान छोड़ते वक्त एनएमएन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य पर होनेवाली हानि कम हो सके (विशेषकर तब जब उन्होंने पहले कोशिश की है और असफल हुए हैं)”

संक्षेप में: उनके दिमाग के अंदर घुसना!

पांचवा चरण

सहायता
[ लक्ष्य समूह को आपके प्रस्ताव पर विश्वास क्यों करना चाहिए ? ]

ब्रांड्स को उपरोक्‍त कथन पर भरोसा होना चाहिए, क्‍योंकि:

  1. चूंकि वे ऐसी चीज खोज रहे हैं जो मौजूद नहीं है, वे किसी सर्च इंजन के द्वारा उसकी खोज नहीं कर सकते इसलिए उन्‍हें एक सृजनात्‍मक इंजन = BootB के द्वारा इसे बनाना होगा।

  2. BootB के द्वारा सृजन करना वास्‍तव में आसान है, 100% ऑनलाइन, सभी संभावित विकल्‍पों तक पहुंच प्रदान करने वाले 2 बटनों (कदम 4 में बताई गई 2 सेवाओं के‍ लिए) पर क्लिक करना होता है

यह क्या है?
लक्ष्य-प्राप्ति की कुंजी यही है। यह वह चीज है जो प्रस्ताव को समर्थित करती है और उसे विश्वसनीय बनाती है । साधारणतः यह एक तर्कसंगत कथन है ।

उदाहरण
“आपके द्वारा पिया गया प्रत्येक सिगरेट आपका हुलिया बिगाड़ रहा है। हाल के अध्ययन में कई आइडेंटिकल ट्विन्स (आनुवंशिक रूप से शत-प्रतिशत समान जुड़वे बच्चे) का निरीक्षण किया गया जिनमें से एक जिंदगी भर धूम्रपान करता रहा था और दूसरे ने कभी सिगरेट छुई तक नहीं थी। धूम्रपान करनेवाले की त्वचा दूसरे की त्वचा से एक-चौथाई पतली पाई गई, और कुछ मामलों में तो यह अंतर 40 प्रतिशत था। एनएमएन में त्वचा को पतला करने के निकोटीन के प्रभाव को त्वचा-सूक्ष्मीकरण-रोधी ऐंटीओक्सिडेंट काट देते हैं।”

संक्षेप में: आप दलीलें ढूंढ़ रहे हैं? आपको वे यहां मिलेंगी !

छठां चरण

चरित्र
[ ब्रांड की कौन-सी विशेषताएं उसके व्यक्तित्व को निर्धारित करती हैं ? ]

    लोकतांत्रिक
    एकदम नया, नि:शुल्‍क सृजनात्‍मक अभिव्‍यक्ति
    सीमारहित और बहुसांस्‍कृतिक

यह क्या है?
सवाल यह है कि आपका ब्रांड कौन है । जी हां... कौन!
ब्रांड को किसी मनुष्य के रूप में ही देखिए, उसका अपना एक व्यक्तित्व होता है। “ग्राहक” के व्यक्तित्व को सही तरह से पहचानना उम्दा काम करने के लिए निहायत जरूरी है। इसलिए दिए गए विशेषणों को बड़े गौर से पढ़ें...

उदाहरण
“वैज्ञानिक, विश्वसनीय, परिणाम-केंद्रित, आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ‘एक पक्ष'“

संक्षेप में: कल्पना कीजिए कि वह एक जीता-जागता इनसान है !

सातवां चरण

मीडिया प्लान / प्लेसमेंट
[ आपकी रचना कहां दिखाई देगी ? ]

यह क्या है?
उन जगहों (माध्यम या चीजों) की सूची जहां पूरा लक्ष्य समूह आपकी रचना का परिणाम देख पाएंगे। इस step में कभी कभी ब्रांड आपके सामने यह स्वीकार करेगा कि वह उत्पादन में कितने पैसे निवेश करने के बारे में सोच रहा है। यह जानकारी आपको परिज्ञान देगी कि आपको एक बड़ी परियोजना की रचना करनी चाहिए या उसे छोटा बनाना चाहिए ... आवश्यकताओं का ठोस Brief जिसके बारे में सोचने के लिए Builder Creator से कहता है। :)

उदाहरण
“यह अभियान वर्ष 2009 के वसंत काल में, न्यूजीलैंड की महिलाओं की जीवनशैली और स्वास्थ्य-आधारित पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। हम 500,000 अमरीकी डालर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, जिसका मतलब है, लगभग 100 सिंगल पन्ने खरीदना।”

संक्षेप में: माध्यम को ध्यान में रखिए!

आठवां चरण

अतिरिक्त निष्पादन तत्व
[ और भी कोई जानकारी जो ब्रांड आपको देना चाहता है ]

जानकारी के लिए: यदि दुर्भाग्‍य से कोई भी व्‍यक्ति उद्देश्‍य (''क्रांतिकारी लेकिन सरल'') हासिल न कर सके, तो हम उस व्‍यक्ति का सृजनात्‍मक सुझाव मानेंगे जिसने वर्तमान मुखपृष्‍ठ को सबसे अच्‍छी तरह सरल बनाया होगा।

!!! Update as of July 12!!!

.जिस चित्रण के एहसास को हम आपसे पूछते हैं वह पन्ने का केंद्र प्रकाशिक हो सकता है।

संक्षिप्त अटेचमेंट में आपको एक फाईल मिलेगी।
ले आउट इसका विशुद्ध उधाहरण है‚ यह आपके लिए शुरू में ग्रीड नहीं बनना चाहता। इसका इरादा सिर्फ आपको यह बताना है कि भविष्य में सेक्शनों के भिन्न ब्रांड को रचनात्म ब्रांडों से कैसे डीवाईड किया जा सकता है।

ग्राफिक की रूप रेखा अनिवार्य नहीं है‚ इसका क्रियान्वयन विवेक आपके पास रहेगा।

!!! The end of update!!!

यदि ब्रांड की कुछ पसंदें या तकनीका आवश्यकताएं हैं जिनका अनुपालन आपके Solutions में होनी ही है, तो आपको इन तत्वों की जानकारी यहां मिलेगी।
ये रहे कुछ मद जो आपको इस अनुभाग में मिलेंगे:
  ∞ दिशा-निर्देश या वे बातें जिनका समावेशन आवश्यक है (करने या न करने की चीजें)
  ∞ व्यावसायिक उद्देश्य
  ∞ बाजार और प्रतिस्पर्धियों का संक्षिप्त विवरण
  ∞ अच्छे और बुरे नमूने

Brief पर निर्भर करते हुए, आपको यहां शायद कुछ फाइलें मिलें जिनके साथ प्रतीक (लोगो) संलग्न हो, या कुछ फोटोचित्र, या कोई टेंप्लेट जिसमें आपको अपना Solution प्रस्तुत करना है, इत्यादि। इसलिए, रचना करने से पहले संलग्नकों को ध्यानपूर्वक देखें-परखें।

संक्षेप में: और कुछ जो आपको जानना चाहिए (जो पहले के 7 Steps में न लिखे गए हों)

संलग्नक

1.
282.54 Kb