BootB

Brief विवरण

पीछे जाएं

Mondadori

क्षेत्र: मीडिया

देश: China

www.mondadori.it

सभी परियोजनाओ

अनुदेश प्राप्त करें

BootB Passport

चीन में ग्राज़िया

प्रकाशित 27.11.07 12:00 GMT
90 कुल
वर्ग: अबव द लाइन : वेब, टीवी/सिनेमा, रेडियो, प्रींट, आउटडोर; बिलो द लाइन : पी.आर. (जनसंपर्क), आयोजन
डेड-लाइन: 09.02.2008 23:59 GMT
updated 17.01.08 12:00 GMT

Budget: $9 000
स्थिति: बंद हो गया

Solution की भाषा: अँग्रेज़ी, इतालवी, चीनी
विजेता: Armint

अपने Blackboard में जोड़ें

पहला चरण

ब्रांड का Builder
[ BootB Creators के लिए BootB Brief कौन लिख रहा है ? ]

ग्राज़िया एक महिलाओं की पत्रिका है जो फैशन से सम्बन्धित है और जिसे फैशन से प्यार है| क्या हो रहा है, यह सारी घटनाओं पर करीबी नजर रखती है एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों, कहानियों और वर्तमान घटनाओं के माध्यम से सब को जिन्दगी के बारे में बताती है| इसका नाम एक महिला का नाम है, जो इतालवी भाषा में स्वाभाविक लालित्य का समानार्थक शब्द है| एक इतालवी माँ से इसका जन्म हुआ है, एवं इसकी बहुत सारी बहनें हैं जो इसके बहुत करीब है और जिनके साथ यह अनगिनित शौक बांटती है: वस्त्र सहायक सामग्रियाँ, प्रसाधन सामग्रियाँ, प्रदर्शनियाँ, किताबें, भ्रमण, खाना पकाने की विधि, संगीत और पुरुष! एक उपमा के रूप में, यह आपकी वह सखी है जो आप से उम्र में कुछ ही साल बड़ी है, जो इटली में रही है और जिसके पास आपको दुनिया एवं स्टाइल के बारे में बताने के लिये बहुत कुछ है| निश्चित रूप से, एक फैशनेबल “आरामदायक मधुशाला" में| बृहस्पतिवार की दोपहर में| मनोहर, लेकिन संध्या काल में बाहर जाने के सजे धजे पोषाक में नहीं|

यह क्या है?
इस step में आपको ब्रांड के Builder के बारे में जानकारी मिलेगी, जो आपको इस चुनौती के लिए Solution प्रदान करने के लिए कह रहा है। वह अपना परिचय देता है (अवश्य ही, एक ब्रांड की तरह :)। आप जितनी अच्छी तरह ब्रांड को समझेंगे उतनी अच्छी तरह ऐसी चीज की रचना करेंगे जिसकी आवश्यकता है।

जरूरी: यह संभव है कि ब्रांड का Builder अपने आपका खुलासा नहीं करना चाहे। साधारणतः यह गोपनीयता की वजह से है। ऐसे Briefs को बेनाम की तरह प्रकाशित किया जाएगा। इन Briefs में, ब्रांड का Builder उतना ही बताएगा जितना वह बताना चाहता है।

यह रहे दो उदाहरण
यदि पहचान का खुलासा करने में कोई परेशानी नहीं है (दृश्य):
“एनएमएन – और निकोटिन नहीं - एक ऐसा ब्रांड है जो धूम्रपान के कारण त्वचा को होनेवाली क्षतियों को दूर करने का दावा करता है। एनएमएन फार्मसियों और दवाओं की दुकानों से वितरित होता है और उसका कीमत-पोसिशनिंग मध्यम से लेकर उच्च आय वर्ग पर किया गया है; उसका प्रोत्साहन मुख्य रूप से पेशेवरों की सिफारिश से होता है और उसे बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

यदि ब्रांड अपनी पहचान न बताना चाहे (छिपा हुआ):
“एक ऐसा ब्रांड जो धूम्रपान के कारण त्वचा को पहुंचने वाली क्षतियों का प्रतिकार करता है। मध्यम-उच्च कीमत-पोजिशनिंग के साथ इसके उत्पाद फार्मसियों और औषधियों की दुकानों में वितरित किए जाते हैं। इन उत्पादों को पेशेवरीय सिफारिशों से प्रचारित किया जाता है और इन्हें बड़े पैमाने पर विज्ञापित नहीं किया जाता है।“

संक्षेप में: आपका ग्राहक कौन है (दृश्य या ”छिपे” रूप में :)

दूसरा चरण

परियोजना का ध्येय/विवरण
[ ब्रांड का Builder क्या प्राप्त करना चाह रहा है ? ]

एक ऐसा आरम्भ करने के अभियान का सृजन करना जो ग्राज़िया पत्रिका को विशिष्ट बनाने वाले नवीन एवं स्टाइल-भरपूर प्रतिरूप के माध्यम से चीनी बाजार को जीत ले| आरम्भ करने के अभियान, से हमारा मतलब एक out-of-the-box आम जनता के साथ सम्बन्ध स्थापित करने की घटना की संरचना एवं विज्ञापन तथ्य हैं, जो इसके प्रारम्भ से पहले आयेंगे या उसके प्रारम्भ के साथ-साथ ( शुरूआती अभियान + आरम्भ करने का अभियान + कायम रखने का अभियान)| ध्येय यही है कि हम उच्च स्तर की ब्रैंड सतर्कता प्राप्त कर सकें| इसके अतिरिक्त, इस अभियान को लोगों में कुतूहलता की भावना को जगाना होगा एवं इस पत्रिका को खरीदने के लिये उनको उत्साहित करना होगा|
( लक्षित समूह को आकर्षित करना – उत्पाद परीक्षण उत्पन्न करना – इस उत्पाद के इर्दगिर्द एक ‘खलबली’ की रचना करना)

यह क्या है?
यह वह कार्य है जो ब्रांड का Builder Creators से करने को कहता है। यदि आप इसे समझ नहीं पाते, तो आपकी किसमत खोटी समझिए!

उदाहरण
“हमने Creators को एक प्रिंट विज्ञापन अभियान बनाने के लिए कहा है जो ब्रांड की दृश्यता बढ़ाए। इस वसंत में उसका राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रयोग किया जाएगा।”

संक्षेप में: यह ग्राहक का ध्येय है इसलिए यह आपका भी ध्येय है!

तीसरा चरण

लक्षित दर्शक
[ आपको किसे प्रभावित करना चाहिए ? ]

युवा चीनी महिलायें, 25 से 30 साल की उम्र की, (उन्हें कभी लड़कियाँ ना कहना!), मनोग्रस्त उपभोक्ता ( लेकिन, ‘मेरे पास हमेशा गूची के लिये पैसे नहीं हैं!”)| कुछ साल पहले इन्होंने अच्छा वेतन कमाना शुरू किया है| प्रायः वे बड़े या मझोले-बड़े शहर के बीचो बीच रहती हैं| वे निश्चयात्मक हैं, कुतूहलपूर्ण हैं एवं उनके दृढ आदर्श हैं, सब से नये उत्पादन निर्माण का मोटरोला, शायद गुलाबी रंग का, एवं एक टैडी बैर, विभिन्न रंगों वाला, जो उससे लटक रहा हो| उनके पास गाड़ी नहीं है, परंतु टैक्सी के लिये काफी पैसे हैं| स्वतंत्र, आधुनिक, एवं नये नवैले प्रतिष्ठान और भोजनालय के उत्सुक निरीक्षक| फैशन के प्रति बहुत सतर्क, या, चीन में जिसे फैशन समझा जाता है|
अमरीकीपन– एवं साधारण तौर पर पश्चिमी दुनिया को - वे, उनके अनुसार चीनी होने के बारे में “अच्छे” समझे जाने वाले तत्वों के साथ मिलाती हैं| वे उस सर्वदेशीय प्रसंग को समझना चाहती है जिसमें वे स्थित हैं और उसकी समर्थक बनना चाहती हैं| वे जानना चाहती हैं और जानकार नजर आना चाहती हैं, वे अपने मूल व्यक्तिगत पहचान एवं स्टाइल को एक ऐसे दुनिया में ढूँड रहीं है जो उनके आसपास हर दिन बदल रहा है|

यह क्या है?
वे लोग जिनका मनोरंजन ब्रांड का Builder कराना चाहता है, या जिन्हें वह आपकी रचना के द्वारा कुछ महसूस कराना चाहता है, या जिनसे वह कुछ करवाना चाहता है। साधारणतः आप उनकी आयु, लिंग, सामाजिक स्तर और आचरण के बारे में पढ़ेंगे। रचना करते समय आपको हमेशा यह जानकारी याद रखनी चाहिए, क्योंकि लक्षित दर्शक ही आपके द्वारा रची गई रचना के अंतिम उपयोगकर्ता हैं।

उदाहरण
“धूम्रपान करती लड़कियां और औरतें जो धूम्रपान छोड़ना तो चाहती हैं, पर छोड़ नहीं पातीं। सामान्यतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत वयस्क। धूम्रपान करते उन्हें संकोच होता है क्योंकि वे जानते हैं कि वह हानिकारक है। वे इसके बारे में किताबें पढ़ते हैं । यह उनके लिए सचमुच की समस्या है: मानो ”मन कुछ कहता है, शरीर अपनी मर्जी का करता है।” वे मेरे ब्रांड से जुड़ नहीं पाते, वे ”मदद करनेवाले” किसी विश्वसनीय व्यक्ति का इंतजार करते रह जाते हैं।“

संक्षेप में: उनके भीतर प्रवेश कीजिए!

चौथा चरण

प्रस्ताव
[ ब्रांड, लक्षित दर्शकों को / से क्या बताना / समझाना / करवाना चाहता है ? ]

ग्राज़िया एक ऐसी पत्रिका है जो महिलाओं से बात करती है और उनकी जरूरतों को सुनती है| सबसे पहले उनके लिये पूर्ण रूप से अत्यावश्यक विषयों पर जानकारी प्रदान करने की माँग: फैशन से लेकर खूबसूरती, वर्तमान की घटनाओं से लेकर मनोरंजन| ग्राज़िया का अपने पाठकों के साथ एक करीबी संवादात्मक सम्बन्ध है, एवं “इटली में बने स्टाइल” के विषय पर यह सबसे योग्यता प्राप्त अनुवादक है, यद्यपि इसका चरित्र अंतर्राष्ट्रीय है| निःसन्देह, फैशन इसका सबसे शक्तिशाली केन्द्र है: सकारात्मक, नयी-नवैली, सहज रूप से फैशनेबल, कभी भी भद्दा या तुच्छ नहीं, इस तरह से आलोकचित्रित कि जिसमें एक काल्पनिक तत्व हो जो इसके पाठकों को उसी तरह सजने के लिये उत्सुक करे|

यह क्या है?
वह चीज जो ब्रांड का Builder चाहता है कि आपकी रचना की वजह से लक्षित दर्शक सोचें/मेहसूस करें/ या करें ।

यह रहे कुछ ठोस उदाहरण:
 कुछ चीजें जो लोग सोचें या महसूस करें:
 - वहां एक नया ब्रांड है (या उत्पाद या विचार या ...)
 - यह ब्रांड उसके प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर है या पहले से बेहतर है
 - यह ब्रांड अधिक पैसे देकर खरीदने लायक है
 कुछ कार्य जो लोग कर सकते हैं:
 - ब्रांड के उत्पाद खरीदना शुरू कर सकते हैं
 - ब्रांड को और अधिक बार खरीद सकते हैं
 - अपने विक्रय केंद्रों में इस ब्रांड के अधिक उत्पाद रख सकते हैं

ऊपर लिखे गए उदाहरण बहुत ही ठोस हैं, जबकि Brief का प्रस्ताव प्रायः ही भावुक होता है। यह और भी अच्छा है, क्योंकि यह और भी प्रेरक होगा !

उदाहरण
“हम धूम्रपान करनेवाले व्यक्तियों को धूम्रपान छोड़ते वक्त एनएमएन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य पर होनेवाली हानि कम हो सके (विशेषकर तब जब उन्होंने पहले कोशिश की है और असफल हुए हैं)”

संक्षेप में: उनके दिमाग के अंदर घुसना!

पांचवा चरण

सहायता
[ लक्ष्य समूह को आपके प्रस्ताव पर विश्वास क्यों करना चाहिए ? ]

ग्राज़िया, चीनी बाजार का सबसे पहला अर्द्धसाप्ताहिक चमकदार पत्रिका है| यह उन ऊँची बाजारी मासिक पत्रिकाओं से भिन्न है, जो धीमी पड़ गयी हैं एवं उन युवा चीनी महिलाओं के अतिउत्तेजित जीवन के साथ कदम से कदम नहीं मिला पा रही हैं, जो फैशन, समाचार एवं नवीन तरीकों की भूखी हैं, जो राजनैतिक विषयों में दिलचस्पी रखती हैं परंतु जिन को साथ ही साथ अद्यतन लोकप्रिय वास्तविक कार्यक्रमों में भी दिलचस्पी है| यह उन साप्ताहिक गप्पी पत्रिकाओं से भी भिन्न है जो केवल मात्र विख्यात व्यक्तियों की निन्दात्मक तस्वीरों को छापने में व्यस्त हैं| ग्राज़िया एक अर्द्धसाप्ताहिक पत्रिका है जो बहुत ही अच्छी है और जो इन दो सप्ताहों मे घटने वाली घटनाओं(वर्तमान की घटनाएं एवं तमाशे) एवं विख्यात व्यक्ति द्वारा किये गये कार्य( असाधारण लोगों के साधारण जीवन में साधारण लोगों का असाधारण जीवन) के बारे में बात करती है| यह इतनी जिज्ञासू और अविवेकी है कि इसकी आदत सी पड़ जाती है|

यह क्या है?
लक्ष्य-प्राप्ति की कुंजी यही है। यह वह चीज है जो प्रस्ताव को समर्थित करती है और उसे विश्वसनीय बनाती है । साधारणतः यह एक तर्कसंगत कथन है ।

उदाहरण
“आपके द्वारा पिया गया प्रत्येक सिगरेट आपका हुलिया बिगाड़ रहा है। हाल के अध्ययन में कई आइडेंटिकल ट्विन्स (आनुवंशिक रूप से शत-प्रतिशत समान जुड़वे बच्चे) का निरीक्षण किया गया जिनमें से एक जिंदगी भर धूम्रपान करता रहा था और दूसरे ने कभी सिगरेट छुई तक नहीं थी। धूम्रपान करनेवाले की त्वचा दूसरे की त्वचा से एक-चौथाई पतली पाई गई, और कुछ मामलों में तो यह अंतर 40 प्रतिशत था। एनएमएन में त्वचा को पतला करने के निकोटीन के प्रभाव को त्वचा-सूक्ष्मीकरण-रोधी ऐंटीओक्सिडेंट काट देते हैं।”

संक्षेप में: आप दलीलें ढूंढ़ रहे हैं? आपको वे यहां मिलेंगी !

छठां चरण

चरित्र
[ ब्रांड की कौन-सी विशेषताएं उसके व्यक्तित्व को निर्धारित करती हैं ? ]

मनोरंजक, फैशनेबल, स्त्री-विषयक एवं अंतर्राष्ट्रीय, आधिकारिक एवं सकारात्मक, आश्चर्यजनक एवं थोड़ा सा बेअदब|

यह क्या है?
सवाल यह है कि आपका ब्रांड कौन है । जी हां... कौन!
ब्रांड को किसी मनुष्य के रूप में ही देखिए, उसका अपना एक व्यक्तित्व होता है। “ग्राहक” के व्यक्तित्व को सही तरह से पहचानना उम्दा काम करने के लिए निहायत जरूरी है। इसलिए दिए गए विशेषणों को बड़े गौर से पढ़ें...

उदाहरण
“वैज्ञानिक, विश्वसनीय, परिणाम-केंद्रित, आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ‘एक पक्ष'“

संक्षेप में: कल्पना कीजिए कि वह एक जीता-जागता इनसान है !

सातवां चरण

मीडिया प्लान / प्लेसमेंट
[ आपकी रचना कहां दिखाई देगी ? ]

आरम्भ करने का अभियान एक मीडिया घटना होनी चाहिये, जो उस खंडित और हाइपरमीडिया स्थल के लिये रची जानी चाहिये जिसमें यह युवा चीनी महिलायें जीती हैं | परिणामस्वरूप, ग्राज़िया किसी भी प्रकार के संचार-माध्यम के बारे में सोचने के लिये तैयार है|
चूंकि हम ऐसे कुतूहलपूर्ण महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं जो हमेशा कहीं ना कहीं आ या जा रही हैं, तो इस लिये यह आरम्भ प्रधान रूप से बाहरी विज्ञापन के द्वारा समर्थित होगा | इस मामले में, इसका तात्पर्य ऐसे किसी भी प्रकार के विज्ञापन से है जो लक्षित दर्शक तक पहुँच पाये जब वो अपने घर से बाहर हों | जब वे बाहर सड़क पर कुतूहलपूर्ण और उत्सुक ऐसी किसी भी चीज को ढूँडते हुए चल रही हों जो उनकी जिन्दगी को अधिक झिलमिलाता बना सके|
आवश्यकतायें :
1) पद्धति के अनुसार बाहरी विज्ञापन के विचार, पत्र-पत्रिका (दैनिकी), कागजी प्रेस, दैनिक अखबार, रेडियो, टी वी
2) पद्धति से अलग विज्ञापक, बिक्री के स्थान पर (विशाल दुकानों का भवन एवं बड़े होटल) वायरल विपणन यंत्र ( दुकान की खिड़की पर साइन, प्रदर्शन खड़ा करना, तरह-तरह की घटनायें, इत्यादि)

यह क्या है?
उन जगहों (माध्यम या चीजों) की सूची जहां पूरा लक्ष्य समूह आपकी रचना का परिणाम देख पाएंगे। इस step में कभी कभी ब्रांड आपके सामने यह स्वीकार करेगा कि वह उत्पादन में कितने पैसे निवेश करने के बारे में सोच रहा है। यह जानकारी आपको परिज्ञान देगी कि आपको एक बड़ी परियोजना की रचना करनी चाहिए या उसे छोटा बनाना चाहिए ... आवश्यकताओं का ठोस Brief जिसके बारे में सोचने के लिए Builder Creator से कहता है। :)

उदाहरण
“यह अभियान वर्ष 2009 के वसंत काल में, न्यूजीलैंड की महिलाओं की जीवनशैली और स्वास्थ्य-आधारित पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। हम 500,000 अमरीकी डालर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, जिसका मतलब है, लगभग 100 सिंगल पन्ने खरीदना।”

संक्षेप में: माध्यम को ध्यान में रखिए!

आठवां चरण

अतिरिक्त निष्पादन तत्व
[ और भी कोई जानकारी जो ब्रांड आपको देना चाहता है ]

प्रतिस्पर्धात्मकों की सूची
फैशन मासिक पत्रिकाएं: वोग, ऐल, मैरी क्लैर, हारपर्ज बजार,कौस्मो, रेली हर स्टाइल, रेली फैशन पायोनीयर, मार
औसत मूल्य: 20 रेनमिनबी

सप्ताहिक पत्रिका : ओ.के, मॉडर्न वीकली, फैशन वीकली
औसत मूल्य: 5 रेनमिनबी

ग्राज़िया का मूल्य
10 रेनमिनबी

वितरण
सारे बड़े शहरों में वितरित, बीजिंग, शैंघाई, शेंजेन और गुआंगजाहू से शुरू करते हुए (कुल 23 शहर)

विज्ञापन का BUDGET
1.700.000€

यदि ब्रांड की कुछ पसंदें या तकनीका आवश्यकताएं हैं जिनका अनुपालन आपके Solutions में होनी ही है, तो आपको इन तत्वों की जानकारी यहां मिलेगी।
ये रहे कुछ मद जो आपको इस अनुभाग में मिलेंगे:
  ∞ दिशा-निर्देश या वे बातें जिनका समावेशन आवश्यक है (करने या न करने की चीजें)
  ∞ व्यावसायिक उद्देश्य
  ∞ बाजार और प्रतिस्पर्धियों का संक्षिप्त विवरण
  ∞ अच्छे और बुरे नमूने

Brief पर निर्भर करते हुए, आपको यहां शायद कुछ फाइलें मिलें जिनके साथ प्रतीक (लोगो) संलग्न हो, या कुछ फोटोचित्र, या कोई टेंप्लेट जिसमें आपको अपना Solution प्रस्तुत करना है, इत्यादि। इसलिए, रचना करने से पहले संलग्नकों को ध्यानपूर्वक देखें-परखें।

संक्षेप में: और कुछ जो आपको जानना चाहिए (जो पहले के 7 Steps में न लिखे गए हों)

संलग्नक

1.
1.86 Mb