BootB क्या है?
वीडियो प्ले करें
“BootB” एक मुक्त बाजार है जहां सिर्फ रचनात्मकता का ही राज चलता है। इसीलिए हम इसे कहते हैं Re-public-ca। Re- जैसे Register (पंजीकरण) में है, public - जैसे publish (प्रकाशित करना) में है, ca - जैसे catch (पकड़ना) में है। BootB.com में पंजीकृत करें, संक्षिप्त Brief और समाधान प्रकाशित करें, और पकड़ें सर्वश्रेष्ठ रचनाशीलता और Budget को, जो हैं आपका इनाम। इसलिए कोई रुकावट नहीं, कोई ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं – सिर्फ Unlimited Creativity! इतनी सी बात है!!!
BootB कैसे काम करता है?
वीडियो प्ले करें
Re-publi-ca में दो मुख्य खिलाड़ी हैं : Builder (Builder) और Creator (रचनाकार)।
Builder वे हैं जो कमाल की रचनाशीलता की तलाश में हैं, यानी विचार खरीदना चाहते हैं।
Creator वे हैं जो Unlimited Creativity मुहैया करा सकते हैं, और अपने विचार बेचना चाहते हैं।
और दोनों ही BootB.com पर निश्शुल्क पंजीकृत हो सकते हैं। “ईबे” या “फेसबुक” में जैसे होता है, उसी तरह BootB Re-publi-ca का नागरिक बना जा सकता है।
“BootB” का क्या मतलब है?
वीडियो प्ले करें
हमारी बात को कुछ इस तरह समझिए – पहले, किसी ब्रांड का कोई Brief बक्से में आता है, फिर Creator उसके लिए अपने-अपने विचार लेकर आते हैं, और आखिरकार सबसे अच्छा Solution बक्से से बाहर निकलता है, और ब्रांड द्वारा आवंटित Budget हासिल करता है। इसका नतीजा है – ब्रांड्स आउट ऑफ दि बोक्स (अर्थात बक्से के बाहर निकला ब्रांड)!
BootB पूरी दुनिया में कैसे पहुंच सकता है?
BootB 14 भाषाओं में काम करते है, जो दुनिया की आबादी की भारी बहुसंख्या तक पहुंचती हैं। इसके अलावा, BootB का ओफलाइन विमोचन हर महाद्वीप में कुल 18 देशों में 300 से ज्यादा कार्यक्रमों के जरिए किया गया था, ताकि दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ रचनाशील प्रतिभाओं को जोड़ा जा सके। इसलिए, Builder को दुनिया के कोने-कोने से रचनाशील विचार मिलेंगे!
अगर Brief की भाषा BootB की मानक भाषाओं में शामिल नहीं है तो?
अगर आप अंग्रेजी, चीनी, पुर्तागाली, स्पेनी, अरबी, रूसी, यहूदी, हिंदी, जापानी, इंडोनेशियाई, जर्मन, डच, फ्रांसीसी या इतालवी नहीं बोलते हैं, तो हम आपके लिए परियोजना का अनुवाद करा देंगे। BootB Republic में आपका स्वागत है!
BootB को इस विचार से मुनाफा कैसे होता है?
हमारे पास एक सीधा-सादा व्यावसायिक माडल है जिसमें एक साझा, मुक्त बाजार में एक-दूसरे से मिलने के लिए Creator और Builder को दी गई सेवाओं के बदले BootB Budget का 20 प्रतिशत अपने पास रख लेता है।
BootB Unlimited Creativity कैसे मुहैया करा सकता है?
वीडियो प्ले करें
अगर कोई कंपनी एक साथ पांच एजेंसियों को आजमाती है, तब भी रचनाशील प्रक्रिया पांच रचनात्मक टीमों तक सीमित रहती है, जो अक्सर ही एक ही देश, एक ही सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और शायद एक ही क्षेत्र से होती हैं। BootB के साथ ब्रांड के स्वामी पूरी दुनिया की असीमित प्रतिभा भंडार तक पहुंच सकते हैं जो निश्चित तौर पर रचनात्मक चुनौती पर हर संभव कोण से नजर डालेगा! यही है Unlimited Creativity!
Creator BootB से क्यों जुड़ना चाहेंगे?
वीडियो प्ले करें
हमारा जवाब है – वे क्यों नहीं जुड़ना चाहेंगे? वे जिन Brief के बारे में गहरा लगाव महसूस करते हैं उनके Solution (समाधान) प्रकाशित कर सकते हैं और जिनके लिए वे कोई मजबूरी महसूस करते हैं उन पर काम नहीं कर सकते हैं। हम मानते हैं कि इस दुनिया में असंख्य प्रतिभावान, रचनाशील व्यक्ति हैं जो ऐसा काम करना चाहते हैं जो उन्हें पसंद है और अपने जोश और लगन का उचित इनाम पाना चाहते हैं।
क्या गैर-विज्ञापन एक्जिक्यूटिव अनुभवी पेशेवर के साथ प्रतिस्पर्द्धा कर सकते हैं?
वीडियो प्ले करें
मैं मानता हूं कि गैर-पेशेवर एक्जिक्यूटिव अलग ढंग से सोच सकते हैं और शानदार विचार पेश कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर हम टोमैटो केचप की बात करें, तो किसी कफे में काम कर रही कोई वेट्रेस एक क्रिएटिव डायरेक्टर से अलग ढंग से सोच सकती है। मैं मानता हूं कि अपने कामकाजी जीवन में मेरे पास सैकड़ों ऐसे विचार रहे हैं जो दूसरी कंपनियों के लिए उपयोगी हो सकते थे। मैं मानता हूं कि अरबों नहीं तो करोड़ों ऐसे लोग जरूर हैं जिन्हें अपने मन की बात कहने का मौका नहीं मिलता। उनके विचारों को सामने लाने का कोई मंच नहीं है, लेकिन भविष्य में BootB के रहते – ऐसा मंच होगा।
BootB यह गारंटी कैसे देता है कि Creator को भुगतान मिल जाएगा?
वीडियो प्ले करें
बक्से में आनेवाले हर Brief के साथ एक Budget जुड़ा होता है। इसलिए बक्से में Budget नहीं = स्थल पर Brief नहीं दिखेगा। और चूंकि Budget पहले ही बक्से में होता है इसलिए किसी अनैतिक ग्राहक के लिए भुगतान किए बिना Solution (समाधान) ले लेने की गुंजाइश नहीं होती, जैसाकि बाहर की, ओफलाइन दुनिया में अक्सर ही हो सकता है।
BootB अपनी अलग पहचान कैसे बनाएगी?
वीडियो प्ले करें
आज बहुतेरे यूट्यूब के हमशक्ल हैं, लेकिन फिर भी यूट्यूब सिर्फ एक ही है! इसलिए सबसे पहले शुरू करने का फायदा हमारी कामयाबी का मुख्य कारण होगा। होगा यही कि, हर अच्छे विचार की तरह, इस विचार की भी नकल की जाएगी, लेकिन हमारा संवेग यह सुनिश्चित करेगा कि BootB की उड़ान सबसे ऊंची होगी।
BootB बौद्धिक संपदा अधिकारों को कैसे संभालता है?
वीडियो प्ले करें
सबसे पहले, BootB का जाल स्थल एसएसएस-कूटलिखित है ताकि स्थल पर साझा किए जानेवाले विचारों को कोई चुरा न सके और न ही उनसे छेड़छाड़ कर सके। दूसरे, BootB प्रक्रिया BootB और Creator के बीच कानूनी रूप से बाध्यकारी अनुबंध कायम कराती है, ताकि जब तक Builder कोई Solution (समाधान) चुन नहीं लेता तब तक Creator अपनी विशिष्ट संपदा नहीं खोएंगे, और उस क्षण से Creator अपनी बौद्धिक संपदा Builder को हसतांतरित कर देगा/देगी। सब कुछ बेहद सुरक्षित है।
BootB ग्राहकों की गोपनीयता के मुद्दे को कैसे संभालता है?
वीडियो प्ले करें
Builder (BootB Re-publi-ca में हम अपने ग्राहकों को यही कहते हैं) अगर चाहें तो हमारे जाल स्थल पर अज्ञात बने रह सकते हैं। अगर किसी Brief में गोपनीय जानकारी है, तो इसे "छिपी" विधि में प्रकाशित किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर नेस्ले BootB Re-publi-ca से किसी चीज के लिए कोई विचार लेना चाहता है, तो Brief इस वाक्य से शुरू हो सकता है, “भोजन बाजार में सक्रिय बहुराष्ट्रीय कंपनी चाहती है... ,” और फिर अनुरोध की गई सारी सेवाएं गिना सकता है।
अगर कोई Builder सभी Solution (समाधानों) को न देखना चाहे तो?
वीडियो प्ले करें
BootB ने एक ऐसी प्रणाली बनाई है जिससे Builder अपनी ओर से Solution का पूर्वचयन (स्क्रीनिंग) करा सकते हैं। यह BootB द्वारा Builder को निश्चित मूल्य-सूची के अनुसार उपलब्ध कराई जानेवाली अनेक ओफलाइन Service में से एक है।
अगर Builder को कोई भी Solution (समाधान) पसंद न आए तो?
वीडियो प्ले करें
जब कोई ग्राहक BootB पर कोई परियोजना शुरू करता है, तो वह एक Brief, एक डेड-लाइन (समय सीमा)और एक Budget निश्चित करता है। ये तीन मुख्य परिवर्ती तत्व हैं जो रचनाशील लोगों के समुदाय से मिलनेवाली मात्रा और गुणवत्ता दोनों को चलाते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है लेकिन अगर ऐसा हुआ कि BootB Re-publi-ca ग्राहक की इच्छानुसार Solution नहीं प्रस्तुत कर सका, तो ग्राहक को इन तीन मुख्य परिवर्ती तत्वों में फेरबदल करने का एक बार मौका मिलता है, यानी उन्हें Brief को बेहतर बनाने, डेड-लाइन आगे बढ़ाने, और/या Budget बढ़ाने का मौका मिलता है। इस तरह से जो Creator पहले ही अपने रचनाशील समाधान पेश कर चुके हैं उन्हें अपने Solution को बेहतर बनाने के लिए कहा जाएगा और इसके अलावा बहुत से नए Creator भी अपने प्रस्ताव पेश करेंगे।
क्या BootB एक पूर्ण-सेवा एजेंसी होगा?
वीडियो प्ले करें
इसका जवाब है नहीं। BootB Re-publi-ca में पूर्ण-सेवा कोई आकर्षक शब्द नहीं है। BootB केवल और पूरी तरह ओनलाइन रचनाशीलता के प्रति समर्पित है।
BootB के अवतरण पर परंपरागत रचनाशील एजेंसियों की क्या प्रतिक्रिया होगी?
वीडियो प्ले करें
मैं कहूंगा कि क्रांतियां हमेशा खूनी नहीं होतीं, लेकिन वे परिदृश्य को हमेशा के लिए बदल सकती हैं, और बदल देती हैं!
अगर रचनाशील एजेंसियां प्रगतिशील और आगे की सोच रखनेवाली हैं, और मैं दिल से मानता हूं कि वे ऐसी हैं, तो वे इस नई प्रतिस्पर्द्धा का स्वागत करेंगी। और हम मिलकर बेहतर रचनाशील Solution, या जैसा कि मैं कहना चाहता हूं, कमाल के Solution पेश कर सकते हैं!
अगर विज्ञापन एजेंसियों के एक्जिक्यूटिव BootB पर कमाल दिखाने लगें, तो इन एजेंसियों की क्या प्रतिक्रिया होगी?
वीडियो प्ले करें
मेरे ख्याल से रचनाशील एजेंसियां समझती हैं कि रचनात्मक विचार पर उनका इजारा नहीं है। दुनिया बदल गई है, और इस दुनिया में आप विचारों को ताले में बंद करके नहीं रख सकते। सूचना युग में, विश्व व्यापी अंतर्जाल जैसे शून्य गुरुत्व वाले परिवेश में, विचारों को उड़ने से रोक कौन सकता है!
क्या BootB के कारण बाजार में दाम गिर जाएंगे?
वीडियो प्ले करें
मैं ऐसा नहीं सोचता कि BootB के कारण दाम गिर जाएंगे या कुछ एजेंसियों का कारोबार ठप्प हो जाएगा। BootB के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह ओफलाइन एजेंसियों की जगह ले ले। उनके लिए हमेशा जगह रहेगी। BootB कोई रामबाण नुस्खा नहीं है। BootB ऐसे ब्रांड स्वामियों के लिए एक विकल्प बनना चाहती है, जो नए तरीकों से रचनाशीलता हासिल करने की कोशिश करना चाहते हैं। लेकिन, यह संभव है कि दाम कम हो जाए, कयोंकि ब्रांड सवामियों को ओफलाइन एजेंसियों के तमाम सारे ऊपरी खर्चों के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा, खासकर उन एजेंसियों को जिनके दफ्तर मेडिसन एवेन्यू या सोहो में हैं।
. BootB का विचार कैसे पैदा हुआ?
वीडियो प्ले करें
20 साल तक मैं दूसरे छोर पर था - मैं विपणन का आदमी था जो विपणन से संचालित विश्वव्यापी कंपनियों, जैसे जोन्सन एंड जोन्सन, लोरियल, कोलगेट-पामोलिव के लिए काम करता था – और ये एजेंसियां मेरे खर्च पर, और कभी-कभी बिजनेस क्लास टिकट लेकर मुझसे मिलने आती थीं, और पुराने, थके-हारे, घिसे-पिटे विचार पेश करती थीं।
BootB का वित्तीय ढांचा क्या है?
वीडियो प्ले करें
BootB एक निजी कंपनी है जिसके लिए मैं कुछ चुनिंदा निजी समर्थकों की मदद से धन दे रहा हूं।
BootB में मार्टिन लिंडस्ट्रोम की क्या भूमिका है?
वीडियो प्ले करें
मार्टिन ने मुझे प्रेरित किया और इन वर्षों के दौरान हम घनिष्ठ सहयोगी बन गए हैं। मार्टिन ही वह पहले व्यक्ति थे जिनसे मैंने BootB के विचार के बारे में बात की और वे इसके बारे में बेहद सकारात्मक थे। इससे मुझे आगे बढ़ने के लिए और भी ऊर्जा और प्रेरणा मिली। इसीलिए आज हम सब यहां हैं।
सिर्फ विशेषणों का इस्तेमाल करके BootB के बारे में क्या कहा जा सकता है?
वीडियो प्ले करें
मैं कहूंगा कि BootB रचनाशीलता का दीवाना, मुक्त विचारों वाला, सरलता चाहने वाला, कोस्मोपोलिटन, विश्वसनीय, वर्चुअल-फ्रेंडली, विविधता पर ध्यान देने वाला और बच्चों का हितैषी है।
BootB रचनाशीलता का दीवाना क्यों है?
वीडियो प्ले करें
BootB Re-publi-ca के नागरिकों के लिए, रचनाशीलता वाकई एक दीवानगी है। जब वे जिंदगी के बारे में सोचते हैं, तो रचनाशीलता उनके जीने का सबब होती है; जब वे मौत के बारे में सोचते हैं, तो रचनाशीलता उन्हें डर से दूर रखती है, क्योंकि वे महसूस करते हैं कि उन्होंने जो चीजें रची हैं उनके कारण वे अमर हो गए हैं। BootB हर किस्म की रचनाशीलता के लिए है : रचनाशीलता का कोई भी क्षेत्र, विज्ञापन से लेकर जन-संपर्क तक, प्रोमोशन से लेकर अभिकल्पन तक, किसी भी किस्म के नए विचार को सामने लाने तक।
BootB मुक्त ढंग से सोचने वाला क्यों है?
वीडियो प्ले करें
हमारा मानना है कि स्वतंत्रता का अधिकतम स्तर अराजकता है, और BootB इसके बहुत करीब है। BootB Re-publi-ca में सिर्फ एक नियम है, इसका मतलब है रि- जैसे रेजिस्टर (पंजीकरण), पब्लि- जैसे पब्लिश (प्रकाशित करना) और का- जैसे कैच (पकड़ना)। BootB की योजना है कि दुनिया भर के विचारों की शक्ति ब्रांड स्वामियों के हाथों में दे दी जाए। BootB Re-publi-ca में, सिर्फ सर्वश्रेष्ठ विचार ही जीतते हैं और उन्हें कमाल के विचार होने चाहिए!
BootB सरलता क्यों चाहता है?
वीडियो प्ले करें
BootB एक बेहद सरल अवधारणा है : ब्रांड स्वामी बक्से में Brief रखता है, और फिर दुनिया भर के Creator उस Brief को देख सकते हैं और उसके लिए अपने रचनाशील Solution (समाधान) प्रकाशित कर सकते हैं। और फिर ब्रांड स्वामी तय करता है कि सबसे अच्छा विचार कौन-सा है और वह Budget के साथ बक्से के बाहर उड़ चलता है, यानी कमाल का विचार ले उड़ता है। बस इतनी सी बात है!
BootB कोस्मोपोलिटन क्यों है?
वीडियो प्ले करें
BootB इस बात पर ध्यान देता है कि BootB.com पर आने वाले प्रस्तावों में सभी Creator भागीदारी कर सकें। केवल भाषाई अंतरों से नहीं बचा जा सकता, लेकिन 14 अलग-अलग भाषाओं में काम करने के BootB के बहु-सांस्कृतिक रुख के कारण इन्हें भी दूर कर लिया जाएगा। इसलिए चूंकि सभी Creator भागीदारी कर सकते हैं, इसलिए BootB यह सुनिश्चित करेगी कि तमाम सांस्कृतिक सीमाओं को दूर किया जाए।
BootB विश्वसनीय क्यों है?
वीडियो प्ले करें
BootB इसलिए विश्वसनीय है क्योंकि वह कामयाबी दिलाता है। BootB रचनाशीलता के खरीदार, Builder को कामयाबी दिलाता है, क्योंकि वह दुनिया के कोने-कोने से रचनाशील प्रतिभाओं तक पहुंच सकता है। और वह Creator को कामयाबी दिलाता है, क्योंकि वे दुनिया की चोटी के ब्रांडों के सबसे अच्छे Brief प्राप्त कर सकते हैं, और अगर उन्हें विजेता चुना जाता है, तो उन्हें भुगतान न मिलने की कोई संभावना नहीं होती, जैसाकि ओफलाइन दुनिया में हो सकता है, क्योंकि BootB की आभासी दुनिया में कोई Brief तभी दिखाई देता है जब उसके साथ कोई Budget जुड़ा हुआ हो। इस तरह BootB कामयाबी दिलाता है क्योंकि Creator को भुगतान नहीं मिलने की कोई संभावना नहीं होती।
विविधता का ध्यान रखने से हमारा क्या मतलब है?
वीडियो प्ले करें
विविधता, जो बहुत ही सामान्य शब्द है, का मतलब अक्सर युद्ध और दुख होता है। लेकिन BootB Re-publi-ca में यह एक “गुण” है। जितनी अधिक विविधता होगी, कोई भी परियोजना BootB पर उतनी ही अधिक सफल होगी। विविधता का ध्यान रखने का यह एक बड़ा फायदा है। यही है BootB Re-publi-ca!!!
BootB वर्चुअल-फ्रेंडली क्यों है?
वीडियो प्ले करें
BootB को आभासी (वर्चुअल) दुनिया से प्यार है, और BootB आभासी है। और आभासी दुनिया में न कोई किराया है, न ऊपरी खर्च, भौतिक दुनिया से जुड़े कोई भी खर्चे नहीं, कोई भी एजेंसी शुल्क नहीं.. . सिर्फ विश्वस्तरीय विचार हैं। यह है आभासी और यह है BootB।
BootB बच्चों का हितैषी क्यों है?
वीडियो प्ले करें
बच्चे बेहतर और ज्यादा तेजी से रच सकते हैं। बच्चों के लिए सब कुछ संभव है; उनके लिए न तो कोई अवरोध होते हैं, न कोई दीवारें या सीमाएं – बड़े होने के बाद ही हम यह सीखते हैं कि हम ऐसा या वैसा नहीं कर सकते, या हमें ऐसा या वैसा ही करना है। लेकिन बच्चों के लिए ऐसा नहीं होता। इसीलिए BootB Re-publi-ca ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहती है जो या तो बच्चे हैं या जिनका दिल बच्चों की तरह है।